फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now garbage will be collected from house to house in villages too

Jalaun News: अब गांवों में भी घर-घर इकट्ठा किया जाएगा कचरा

Tue, 30 May 2023 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Now garbage will be collected from house to house in villages too
कदौरा। ब्लॉक की 68 ओडीएफ प्लस पंचायतों के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। जनसंख्या के हिसाब से बजट आवंटित किया जाएगा। विभिन्न कार्य होने के बाद ये पंचायतें जल्द ही चमकती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरे के निस्तारण के लिए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) बनाएं जाएंगे। जहां व्यवस्थित तरीके से कूड़े का निदान किया जाएगा। हर बड़ी ग्राम पंचायत में एक इलेक्ट्रिक कूड़ा गाड़ी के माध्यम से हर घर के दरवाजे से कूड़ा उठाया जाएगा। इसके लिए हर घर से एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 30 रुपये प्रतिमाह का शुल्क रखा जाएगा। छोटी ग्राम पंचायत में हाथ गाड़ी के माध्यम से कूड़ा उठाकर आरआरसी पहुंचाया जाएगा। जहां सुरक्षित निपटान हो सकेगा।
विज्ञापन

गांव से निकलने वाले गंदे पानी को साफ बनाने के लिए नालियों में सिल्ट कैचर एवं फिल्टर चैंम्बर बनाकर उचित तरीके से तालाबों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे कि इस पानी का प्रयोग खेतों की सिंचाई में हो सके। मलीय कचरा प्रबंधन हेतु लीच पिट बनाए जाएंगे तथा उससे निकलने वाली खाद से सब्जी एवं फसलों का उत्पादन किया जाएगा। वर्मी कंपोस्ट विधि से गोबर की खाद बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में पांच ग्राम पंचायत पहले से ओडीएफ प्लस हो चुकी है। अब 68 ग्राम पंचायतों के ओडीएफ प्लस होने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed