फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Not putting the lives of two bike riders helmet

हेलमेट न लगाने से गई दो बाइक सवारों की जान

Wed, 08 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Wed, 08 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Not putting the lives of two bike riders helmet
मोरनी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

बंगरा (जालौन)। बंगरा से जयपुर जा रही तेजरफ्तार डग्गामार बस चालक ने माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांपालपुरा गांव स्थित रानीबाग के पास बाइक से जा रहे दो युवकाें को टक्कर मार दी। इससे दोनाें ही बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट आने से दोनाें युवकाें की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की जबकि एक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


काेंच कोतवाली के मोहल्ला भगत सिंह नगर निवासी आशीष राय (25) पुत्र नुमाई अपने एक अज्ञात साथी के साथ बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से एमपी के मिहोना किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव स्थित रानी बाग के पास पहुंची तो पीछे से आ रही राधिका ट्रेवेल्स की बस ने बाइक सवार दोनाें युवकों को रौंद दिया। इससे दोनाें ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष के जेब में पड़े आधार कार्ड से उसकी पहचान होने पर काेंच कोतवाली पुलिस को परिजनाें को जानकारी देने के लिए कहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed