{"_id":"65e76b3141fbe639d00b4f84","slug":"not-only-the-whole-country-but-also-abroad-is-celebrating-ram-champat-rai-orai-news-c-224-1-ori1004-111781-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा देश ही नहीं विदेश भी राममय हो रहा : चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा देश ही नहीं विदेश भी राममय हो रहा : चंपत राय
Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राम जन्मभूमि ट्रस्ट अयोध्या के महासचिव चंपत राय ने कहा कि पूरा देश तो राममय हो ही चुका है, विदेशों में भी श्रीराम की छवि से लोग धन्य महसूस कर रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए विदेशों से भी लोग आतुर है। जबसे मंदिर में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, उसके बाद से लोगों के विचार में और विनम्रता आई है और प्रेम को बल मिला है।
महासचिव चंपत राय मंगलवार को उरई में धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान वह करीब दो घंटे रुके। उन्होंने कहा कि हमारा देश श्रीराम जैसे स्वभाव के रूप से जाना जाता है। उसकी यही पहचान है। जहां लोगों के प्रति प्रेम, सम्मान, हमेशा रहा है। राम मंदिर के बनने के बाद यह प्रकृति लोगों में फिर से बढ़ने लगी है और हर जगह राम मय माहौल हो गया है।
इस दौरान विहिंप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री लखनऊ गजेंद्र, कानपुर प्रांत के मंत्री राजू पोरवाल, उमेश पालीवाल, विभाग सेवा प्रमुख बलवीर सिंह जादौन, विहिप के जिला मंत्री आचार्य तेजस, गिरीश पालीवाल, श्यामजी शर्मा, आशीष सेठ, इंद्रपाल सिंह चौहान, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, अनिल बहुगुणा, सुधीर शर्मा, अरविंद चौहान, बबलू माहेश्वरी, शंभूदयाल आदि रहे।