फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Not line or transformer, even sending bills

न ट्रांसफार्मर न लाइन, फिर भी भेजे जा रहे बिल

Tue, 23 Aug 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 23 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Not line or transformer, even sending bills
bijli
बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी कम नहीं हो रही है। उनकी मनमानी का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। माधौगढ़ ब्लाक के रूरा केकिसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है और कनेक्शन न होने के बावजूद भी मनमाने तरीके से बिजली के बिल भेजे जाने की शिकायत की है। किसानों की सुविधा के लिए रूरा में लगा ट्यूबवेल
विज्ञापन


अब उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। गांव के किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप कौर से इस संबंध में शिकायत की है। शिकायती पत्र में किसानों ने बताया कि काफी समय पहले गांव में ट्यूबवेल स्थापित कराया गया, जिसका न तो अभी कनेक्शन हुआ और न ही ट्रांसफार्मर रखा गया। इसके बावजूद हैरानी की बात तो यह है कि बिजली के बिल लगातार
विज्ञापन


भेजे जा रहे हैं। जब किसानों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बिजली विभाग के दफ्तर जाकर इस बावत जानकारी ली, लेकिन कर्मचारियों ने सही सूचना नहीं दी। परेशान किसान अन्नू, करन सिंह, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने  जिला प्रशासन को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed