फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Nine arrested with illegal liquor in the district

Jalaun News: जिले में अवैध शराब के साथ नौ गिरफ्तार

Sun, 10 Dec 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nine arrested with illegal liquor in the district
उरई। उन्नाव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो जाने की घटना के बाद जिले के आबकारी अधिकारी और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 100 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। आबकारी एक्ट के तहत इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसपी ईरज राजा के निर्देशन पर शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान पुलिया के पास एसआई सोबरन सिंह ने जितेंद्र और जीतू निवासी पटेल नगर थाना कोंच को पकड़ा। उनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब मिली। कैलिया थाना के एसआई अरविंद कुमार ने बृजेश निवासी सुनाया थाना कैलिया को गिरफ्तार किया, उसके पास से 30 देसी शराब के क्वार्टर मिले। गोहन थाना के एसआई प्रवीण कृष्ण ने अमित कुमार परिहार और वीरू निवासीगढ़ सिकंदरपुर थाना नदी गांव को पकड़ा, उनके पास 10-10 लीटर शराब मिली।
सिरसाकलार थाना के एसआई दिलीप कुमार ने गोविंद सिंह निवासी पाल मड़ैया को गिरफ्तार किया, उसके 10 लीटर शराब मिली। कदौरा के एसआई हुकुम सिंह ने जय सिंह निवासी ग्राम कुसमरा बाबनी को पकड़ा, उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। माधोगढ़ के एसआई कामता प्रसाद और नन्हेलाल ने संयुक्त रूप से जितेंद्र कुमार निवासी धमना थाना माधोगढ़ और अजय कंजड़ निवासी थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात हाल पता सिहारी रोड कस्बा माधोगढ़ को पकड़ा। दोनों के पास से 20-20 क्वार्टर बरामद हुए।
विज्ञापन




कुठौंद। थाना क्षेत्र में करीब 500 लीटर से ज्यादा शराब को नष्ट किया गया है। सीओ जालौन राम सिंह ने बताया कि 47 लोगों पर कार्रवाई करते हुए ये शराब बरामद की गई थी। करीब डेढ़ साल पुरानी 47 कट्टियों में रखी इस शराब को कुठौंद थाने के पास जंगल में नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed