फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ngt,orai,teemardar

एनजीटी के आदेश पर ओवर साइड कमेटी ने देखा तालाब का हाल

Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ngt,orai,teemardar
कदौरा में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेती एनजीटी चेयरमैनएसबीएस राठौर व डीएम प्रियंका निरंजन - फोटो : ORAI
उरई। कदौरा कस्बे के सदर तालाब के हालात न सुधर पाने पर गुरुवार को को एनजीटी के आदेश पर ओवर साइड कमेटी ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के पानी का नमूना लिया। साथ ही तालाब के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया।
विज्ञापन

एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसबीएस राठौर की अगुवाई में बनाई गई ओवर साइड कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने गुरुवार को कस्बे में पहुंचकर तालाब का हाल देखा। इस दौरान टीम ने तालाब के इर्दगिर्द किया गया अतिक्रमण हटवाया। टीम ने तालाब के पानी को नमूना भी लिया।
विज्ञापन

एमआरएफ सेंटर का कार्य पूर्ण न होने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। कहा कि इसका काम जल्द पूरा कराया जाए। टीम ने निरीक्षण के बाद ब्लॉक कार्यालय में बैठ कर तालाब से संबंधित कागजों को देखा। कस्बे के लोगों ने बताया कि अभी भी तालाब के आसपास अतिक्रमण है, उसको हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेंगे। तालाब के पानी को निकलवाने व सुंदरीकरण के आदेश दिए हैं। इस दौरान डीएम प्रियंका निरजंन, एडीएम पूनम निगम, एसडीएम केके सिंह, सीओ राम सिंह, ईओ सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed