फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Next year we may get the gift of direct rail service to Delhi.

Jalaun News: अगले साल मिल सकती है सीधी दिल्ली तक रेल सेवा की सौगात

Sat, 07 Dec 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Next year we may get the gift of direct rail service to Delhi.
उरई। उरई से सीधी दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की मांग को लेकर जालौन गरौठा भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद नारायणदास अहिरवार ने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र से तीन जिलों के लिए दिल्ली से सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। ऐसे में लोगों को अधिक पैसा और समय खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने मंत्री को बताया कि कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस कानपुर में करीब 18 घंटे खड़ी रहती है। यदि इसे उरई या झांसी से संचालित कर दिया जाए तो लोगों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने बरौनी से ग्वालियर के बीच संचालित होने वाली छपरा मेल को ग्वालियर से बढ़ाकर दिल्ली तक करने का सुझाव दिया। कहा कि झांसी-कानपुर के बीच चलने वाली मेमू का झांसी पहुंचने का समय ढाई बजे है, लेकिन यह ट्रेन समय से झांसी नहीं पहुंचती है, इसकी वजह से कई यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन

यदि मेमू समय से चलेगी तो लोगों को दिल्ली जाने के लिए ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेन या अन्य ट्रेनों में यात्रा करने में आसानी होगी। सांसद ने बताया कि रेल मंत्री ने भरोसा दिया है कि मेमू को समय से पहुंचने का जो मामला है, उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिया कि उरई होकर दिल्ली की जो ट्रेन है, उसमें कुछ तकनीकी समस्या है। उसे दूर करने के लिए वह प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि अगले साल तक यह समस्या दूर हो जाएगी। सांसद ने बताया कि वह रेल संबंधी मुद्दों को लेकर संसद में सवाल उठाने के लिए समय मांग रहे थे। पिछले कुछ दिनों से सदन संचालन में व्यवधान चल रहा है। उन्हें मौका नहीं मिल पाया। इस पर उन्होंने सीधे रेलमंत्री से मुलाकात की। रेलमंत्री ने जिस भरोसे के तहत उन्हें आश्वासन दिया है, उससे उम्मीद है कि 2025 में सीधे दिल्ली तक रेल सेवा की सौगात मिल सकती है। इस दौरान कार्यालय प्रभारी अनुराग बड़ौनिया, राजीव शर्मा, सनी यादव, प्रताप यादव, मुन्ना अंसारी, अनुरुद्ध पाल, विक्रांत यादव, बली मुहम्मद आदि रहे।



प्रस्तावित रेल लाइनों को बजट मुहैया कराने की मांग
उरई। सांसद ने बताया कि उन्हें पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल ने पत्र दिया था। इसमें प्रस्तावित कोंच, जालौन, औरैया, फफूंद तक नई रेल लाइन को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया था। इस मामले में उन्होंने रेलमंत्री से बातचीत की। रेलमंत्री ने बताया कि कोंच से फफूंद और महोबा जालौन से भिंड के बीच रेल लाइन का सर्वे हो चुका है। तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने वर्ष 2017 तक 12वीं पंचवर्षीय योजना में शामिल करने के लिए स्वीकृत की है। उन्होंने सर्वे रिपोर्ट को आगामी 2025 के रेल बजट में शामिल कर बजट देने की मांग की है। (संवाद)



मार्च तक बंद होगा एक टोल बूथ
उरई। सांसद नारायणदास अहिरवार ने शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। उन्हें बताया कि झांसी-कानपुर सड़क मार्ग में एट और आटा के बीच टोल बूथ बने हैं। जो नियमानुसार सही नहीं हैं। इनमें एक टोल हटाया जाए। सांसद ने बताया कि मंत्री ने भरोसा दिया कि आगामी मार्च तक एक टोल बूथ हटा दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।




कोहरे के बिना ट्रेन संचालन में कटौती पर जताई नाराजगी
उरई। कोहरा न होने के बावजूद ट्रेनों के फेरों में कटौती और एक ट्रेन के निरस्तीकरण के मामले में शनिवार को व्यापारियों ने रेल प्रशासन को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को सौंपा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता की अगुवाई में ज्ञापन में कहा गया कि विगत दिनों रेल प्रशासन द्वारा घने कोहरे की बात कहकर विभिन्न ट्रेनों के फेरों और उनको रद्द कर देने के बाद व्यापारियों और आम यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने अनुरोध किया कि पहले की तरह ट्रेनों का संचालन किया जाए। इस दौरान संजीव सिपोलिया, प्रदीप द्विवेदी, रोहित अग्रवाल, बलवीर सोनी, प्रदीप शिवहरे,धर्मेंद्र शर्मा, रमेश यादव, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ आदि व्यापारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed