फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newborn dies during delivery, family members create ruckus

Jalaun News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 03 Jan 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies during delivery, family members create ruckus
फोटो - 07 नवजात की मौत के बाद बैठे गमगीन परिजन। संवाद
कालपी। एक नर्स के मकान में चल रहे अवैध नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान शनिवार को नवजात की मौत हो गई। जानकारी पर परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। आसपास के लोगों के समझाने पर परिजन घर चले गए। लोगों ने बताया कि सीएचसी में तैनात नर्स घर पर अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित करती है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गुढ़ा गांव निवासी बलदेव निषाद की पत्नी को शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन उसकी गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि सीएचसी में तैनात नर्स ने परिजन से उसके नर्सिंग होम मोहल्ला इंदिरानगर में चलने के लिए कहा। परिजन उसे लेकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने से नवजात की मौत हो गई। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह नर्सिंग होम अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। नर्स बिना डॉक्टर के ही प्रसव कर देतीं हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बरदिया ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed