फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Neha took the groom Prabhakar with her

Jalaun News: दूल्हा बने प्रभाकर को नेहा ले गई अपने साथ

Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Neha took the groom Prabhakar with her
कोंच। शादी तुड़वाने के बाद उसकी पहली पत्नी नेहा प्रभाकर को अपने साथ ले गई। रविवार शाम नेहा की कोतवाली में तबीयत बिगड़ने के बाद प्रभाकर नर्सिंग होम में पहुंचा। नेहा व बच्चों ने उसे गले लगा लिया। नेहा की दिली तमन्ना है कि प्रभाकर के घरवाले उसे वैधानिक तौर पर बहू का दर्जा दें और वह पत्नी की ही तरह अपने बच्चों के साथ प्रभाकर के घर में रहे। प्रभाकर ने पुलिस के सामने कहा कि वह दो दिन में नेहा के साथ लीगल मैरिज कर लेगा।
विज्ञापन


कस्बे के आशीर्वाद होटल में रविवार को कलेवा पर दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर हंगामा किया था। जिसमें गोखले नगर के रहने वाले प्रभुदयाल सोहाने के बेटे प्रभाकर की चिरगांव निवासी युवती से हो रही शादी टूट गई थी। जबकि सिर्फ वधु की विदाई की रस्म ही बाकी रह गई थी। फेरे लेने के बाद दूल्हा बना प्रभाकर अपनी दुल्हन को विदा कराने की तैयारी में था तभी उसकी प्रेमिका से पहली पत्नी बनी महिला नेहा अपने दो बच्चों के साथ विवाह स्थल पहुंच गई और बवाल किया।
विज्ञापन

प्रभाकर के परिजन उसे पागल महिला बताकर होटल के बाहर करने लगे तभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने नेहा को एक तरफ ले जाकर पूरी बात सुनी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। दुल्हन के परिजनों ने बेटी को विदा करने से इंकार कर दिया। शादी में जो लेनदेन हुआ था उसकी भरपाई कर अपनी बेटी को लेकर चले गए। नेहा ने कोतवाली जाकर न्याय की गुहार लगाई तभी रविवार शाम नेहा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। तत्काल पुलिस ने उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खराब सुन उसका प्रभाकर नर्सिंग होम पहुंच गया और उसका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा की हालत में सुधार होने के बाद दोनों कोतवाली पहुंचे। नेहा प्रभाकर के घर जाने की जिद पर अड़ी थी लेकिन प्रभाकर के घरवाले राजी नहीं हो रहे थे। बाद में देर रात निपटारा यह हुआ कि प्रभाकर नेहा के साथ उसके कांशीराम कॉलोनी स्थित क्वार्टर पर चला गया। प्रभाकर ने दो दिन में लीगल मैरिज करने का वादा किया है। नेहा अगर कोई शिकायत करती है तो पुलिस प्रभाकर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
बता दें कि नेहा और प्रभाकर के बीच पिछले आठ साल से संबंध हैं और काली माता मंदिर से प्रभाकर ने उससे शादी रचाई थी। हैरान करने वाली बात यह है कि नेहा पहले से ही शादीशुदा थी। इसके बावजूद प्रभाकर ने न सिर्फ उससे संबंध बनाए बल्कि गुपचुप तरीके से उससे मंदिर में शादी भी रचा डाली। नेहा अपने बच्चों के साथ कस्बे की काशीराम कॉलोनी में रहने लगीं। नेहा ने दावा किया है कि इनमें से एक बच्चा प्रभाकर का है। बच्चे के आधार कार्ड और स्कूली अभिलेखों में भी पिता का नाम प्रभाकर के रूप में दर्ज है।






नेहा शिकायत करती है तो प्रभाकर पर होगी कार्रवाई- सीओ

सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने कहा, प्रभाकर गुप्ता ने महिला नेहा के सामने पुलिस से कहा है कि अगले दो दिन में वह नेहा के साथ वैध रूप से शादी कर लेगा। इस आश्वासन पर रात में उक्त महिला कांशीराम कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर पर चली गई थी। दो दिन बाद यदि प्रभाकर वैध रूप से महिला के साथ शादी नहीं करता है। महिला लिखित तहरीर देती है तो प्रभाकर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 10 मई को महिला ने जो प्रार्थनापत्र दिया था वह सिर्फ प्रभाकर की दूसरी शादी रुकवाने के लिए दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed