{"_id":"5e6fd5eb8ebc3ea832534403","slug":"naughty-elements-damaged-martyr-s-statue-fury-orai-news-knp5507584131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कीं शहीद की प्रतिमा, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कीं शहीद की प्रतिमा, रोष
विज्ञापन
पुलिस को प्रतिमा के बारे में जानकारी देते परिजन व ग्रामीण
- फोटो : ORAI
माधौगढ़/बंगरा। अराजकतत्वों ने देर रात शहीद की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह लोगों ने शहीद की प्रतिमा टूटी देख परिजनों को सूचना दी। परिजनों से सूचना पाकर कोतवाल व तहसीलदार भी पहुंच गए और कारीगरों को बुलाकर प्रतिमा को ठीक कराई। प्रतिमा तोड़े जाने से परिजनों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि किसी शरारतीतत्व की करतूत लगती है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी शरारतीतत्व का पता किया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहेता के श्रमदान रोड पर शहीद भारत सिंह की प्रतिमा करीब आठ सालों से लगी है। भारत सिह पुत्र पातरे सिह ने सन 1984 हैदराबाद में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। सन 2011 में श्रीनगर में तैनाती के दौरान साथी जवानों को खाना देते वक्त अचानक भारत सिंह की तबीयत बिगड़ी और फिर हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। सीआरपीएफ के अधिकारी जवान के शव को लेकर गांव आए थे और फिर गार्ड आप आनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
इसके लगभग एक साल बाद शासन की ओर से ही भारत सिंह की प्रतिमा गांव में स्थापित कराई गई थी। भारत सिंह के पुत्र वीर सिंह, वीरपाल सिंह, सूर्यकुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात किसी ने जानबूझ कर उनके पिता की प्रतिमा तोड़ दी। पत्नी सरोजनी देवी का कहना है कि हरकत में गांव के ही कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि जिसने भी प्रतिमा को तोड़कर शहीद का अपमान किया है, उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। कोतवाल का कहना है कि पुलिस गांव के अलावा आसपास के गांवों में भी शरारतीतत्वों की तलाश कर रही है। फिलहाल प्रतिमा को दोबारा से ठीक कराकर वहां सिपाही भी तैनात कर दिया गया है।