Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   National athletics competition postponed

Jalaun News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्थगित

Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
National athletics competition postponed
उरई। जिले के आठ युवा एथलीटों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का सपना फिलहाल टल गया है। हैदराबाद में 14 नवंबर से प्रस्तावित नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट को स्थगित कर दिया गया है। प्रतियोगिता की नई तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। ऐसे में चयनित खिलाड़ियों को अब नई तिथि का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जालौन एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि 24 अक्तूबर को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिले के आठ एथलीटों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद की वोक्सैन यूनिवर्सिटी में आयोजित होनी थी। उन्होंने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से जारी पत्र के माध्यम से प्रतियोगिता स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। अब नई तारीख घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के निर्देशानुसार जिले की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


चयन के बाद तैयारी में जुटे थे खिलाड़ी
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों में उत्साह था। वे हैदराबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे थे। प्रतियोगिता स्थगित होने से उन्हें फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि खिलाड़ियों को उम्मीद है कि नई तारीख घोषित होने के बाद उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed