{"_id":"576ece8b4f1c1ba321b49276","slug":"name-from-the-list-of-eligible-women-on-the-cutting-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रता सूची से नाम काटने पर महिलाओं का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रता सूची से नाम काटने पर महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखाग्रस्त किसानों को दिए जा रहे राहत पैकेटों के वितरण में गड़बड़ी जारी है। पात्रों को खाद्य सामग्री नहीं मिल रही है और अपात्र इसका फायदा उठा रहे हैं। पात्र होने के बावजूद सूची से नाम काटे जाने से खफा महिलाओं ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में जमकर हंगामा काटा और चेयरमैन व सभासद समेत अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाए। वहीं, सूखाग्रस्त किसानों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय न मिलने पर विकास खंड कार्यालय मेें धरना देकर प्रदर्शन का ऐलान किया।
विज्ञापन
कदौरा विकास खंड के ग्राम मरगायां निवासी दलित विधवा राधारानी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग समेत अन्य आला अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि अंत्योदय कार्ड होने केे बावजूद गांव के कोटेदार, प्रधान ने सुविधा शुल्क के लालच में दूसरे अपात्र का नाम सूची में दर्ज कराकर सूखा राहत पैकेट व खाद्य सामग्री बंटवा दी। पीड़ित ने तहसील दिवस में शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। यह मामला सिर्फ राधा रानी का नहीं, बल्कि कदौरा विकास खंड की 71 ग्राम पंचायतों व कदौरा नगर पंचायत का भी है।
विज्ञापन
कदौरा नगर पंचायत क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अपात्र लोगों के नाम अंत्योदय, पात्र गृहस्थी सूची मेें शामिल कर पात्रों केे नाम काटने का आरोप लगाते हुए मोहल्ला अंबेडकर नगर की महिलाओं सरमन, फूलकुंअर, सत्यवती, रानी, कमलेश, बुधिया आदि ने नगर पंचायत कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। महिलाओं ने कोटेदार संतोष रानी पर आरोप लगाया कि सुविधा शुल्क लेकर अपने परिवार, रिश्तेदार व अपात्र लोगों को खाद्यान्न दिया जा रहा है। महिलाओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष से कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले कोटेदार को राशन सामग्री वितरण से वंचित कराया जाए। उन्होंने पात्रों के नाम काटने पर चेयरमेन व सभासद पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि अंत्योदय, पात्र गृहस्थी की सूची में अपात्रों के नाम दर्ज होने की शिकायत लखनऊ तक पहुंचने पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। कदौरा नगर पंचायत में जांच अधिकारी राधा बल्लभ चतुर्वेदी, तेजराम कुशवाहा व रामबाबू को बनाया गया है।
पात्रता प्रस्तुत कर दर्ज कराएं नाम
विकास खंड के जांच अधिकारी राजबहादुर ने बताया कि 71 ग्राम पंचायतों में अधिकारी जांच करने में लगे हैं। अगर कोई भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची मेें दर्ज नहीं किया जा रहा है, तो वह अपनी पात्रता का आधार प्रस्तुत कर अंत्योदय, पात्र गृहस्थी सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।