{"_id":"1e8e13e98ef232fa3cc8ae1a87d7b5e5","slug":"nacm-remuneration-of-contract-servicemen-away-inconsistencies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नएचएम संविदा कर्मियों की मानदेय विसंगतियां हो दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नएचएम संविदा कर्मियों की मानदेय विसंगतियां हो दूर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एनएचएम संविदा कर्मियों ने रविवार को हक पाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें मांग की गई
है कि संविदा कर्मियों को मिल रहे मानदेय की विसंगतियां हैं उन्हें दूर
किया जाए। नवीनीकरण
की प्रक्रिया को भी समाप्त करने का मुद्दा रखा। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की और सरकार को चेतावनी दी है कि उनकी जायज मागों को जल्द माना जाए। अन्यथा की स्थिति में वह आंदोलन को मजबूर होंगे। संघ के
जिलाध्यक्ष अश्वनी पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र एडीएम आनंद कुमार को सौंपा। इसके पहले संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
कर सीएमओ डा. अजीत कुमार जायसवाल को एक मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि राज्य स्वास्थ्य समिति से अनुमति के बगैर किसी भी कर्मचारी की संविदा समाप्त नहीं की जाए। हर वर्ष नवीनीकरण की प्रक्रिया भी समाप्त हो। मानदेय
की विसंगतियां दूर की जाएं।संविदा कर्मियों ने कहा कि उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर शशिकांत अवश्थी, विनय द्विेदी, नीरज राठौर, अनुराग, महेंद्र, कपिल, सुरेंद्र, शंकर आदि मौजूद रहे।