फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Muslim women protested, furious with police

मुस्लिम महिलाओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हटवाया

Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Muslim women protested, furious with police
बजरिया स्थित तिलक नगर में सीएए का विरोध के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करती महिलाएं - फोटो : ORAI
उरई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में मंगलवार को बजरिया में मुस्लिम वर्ग की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कबाड़ी मार्केट में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हो गई। जैसे ही इसकी भनक प्रशासन को लगी तो मौके पर पहुंची और महिलाओं को वहां से जाने को कहा तो उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वे घर लौट गईं।
विज्ञापन

सीएए को लेकर मुस्लिम वर्ग में अभी भी भ्रम की स्थिति है। यही कारण है कि आए दिन मुस्लिम वर्ग के लोग आंदोलित हो जाते है। मंगलवार को भी सीएए के विरोध में मुस्लिम वर्ग की महिलाएं बजरिया स्थित कबाड़ी मार्केट में एकत्रित होने शुरू हो गई। भनक लगने पर सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल शुक्ला कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान महिलाओं की पुलिस के साथ हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने महिलाओं को समझाया कि यह कानून किसी को देश से निकालने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का है। यहां रहने वालों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पर महिलाएं शांत हुई और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

दो लोगों को हिरासत में भी लिया
धारा 144 लागू होने के बावजूद महिलाओं के साथ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे दो लोगों को पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर दरी बिछाने के दौरान पकड़ लिया। उन पर बिना अनुमति के प्रदर्शन करने का आरोप था। इस दौरान प्रदर्शन करनी पहुंची महिलाओं के नाम महिला पुलिस कर्मियों ने रजिस्टर में भी लिखे।

तिलक नगर में ज्ञापन लेने के लिए खड़े सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर शुक्ला व सीओ संतोष कुमार

तिलक नगर में ज्ञापन लेने के लिए खड़े सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर शुक्ला व सीओ संतोष कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed