फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murng ballast laden trucks are passing between truck

गिट्टी लदे ट्रकों के बीच गुजार रहे मौरंग के ट्रक

Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sat, 04 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। खनन माफिया अब गिट्टी लदे ट्रकाें के बीच मौरंग के ट्रक गुजार रहे हैं। इससे कथित तौर पर पुलिस व खनन विभाग भी उन्हें पकड़ नहीं पा रहा। इस समय एक ट्रक मौरंग की कीमत करीब पचास हजार रुपये बताई जाती है।जिले के खरका, टीकर से लेकर कुठौंद व रामपुरा में अवैध खनन का खेल जारी है। पिछले दिनाें रामपुरा के पहुज नदी में खनन को लेकर दो पक्षाें में फायरिंग भी हुई थी जिसमें रिपोर्ट भी दर्ज है लेकिन अब तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका। कोटरा, एट, आटा व कदौरा थाना पुलिस ने अब तक कई ट्रैक्टराें को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की लेकिन माफियाआें पर हाथ डालने की पुलिस हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इससे यह तय है कि यहां पर लोगाें को सीबीआई की जांच का डर नहीं है।

विज्ञापन


थानाें से लेकर अधिकारियों तक जाता है ‘चढ़ावा’
उरई अवैध मौरंग खनन में नीचे से लेकर ऊपर तक चढ़ावे का खेल चलता है। सूत्राें की मानें तो जिले में मौरंग माफिया थानाें से लेकर अधिकारियाें तक कमीशन पहुंचाते हैं। बीते दिनाें बांदा डीएम व एसपी की रेट सूची भी अमर उजाला मौरंग माफियाआें की डायरी से उजागर कर चुका है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
अवैध खनन के बावत खनिज अधिकारी राजेश कुमार ने स्वीकारा कि चोरी-छिपे खनन हो रहा है। उन्होंने कई ट्रैक्टरों को सीज किया है। पुलिस फोर्स न होने के कारण वह कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। सूचना पर छापेमारी की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed