{"_id":"6153535a8ebc3e2be51cb50a","slug":"murder-home-police-train-railway-orai-news-knp655050170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव
विज्ञापन
मृतक देव कुमार के परिजन पोस्टमार्टम हाउस में बैठे
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। घर से दोस्त से मिलने जाने की कहकर निकला छात्र का शव संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त करा कर परिजनों को जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव निवासी छात्र देवकुमार सोनी (16) शहर के मोहल्ला रामनगर में चाचा के घर रहकर पढ़ाई करता था। सोमवार की रात आठ बजे वह दोस्तों के पास जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात छात्र जब घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने खोजबीन की और पता न चलने पर चौकी पुलिस को तहरीर दी। सुबह पुलिस ने उसका शव रिनिया रेलवे क्रासिंग के पास क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिलने की जानकारी परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। चाचा विनोद कुमार ने बताया कि देवकुमार अकेला था। उसकी एक बहन देविका है। वह कक्षा ग्यारह में पढ़ता था। देव के माता पिता की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी थी। परिजन उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
--------------
फोटो-11 आशीष (फाइल फोटो)।
गड्ढे में मिला 7वीं के छात्र का शव
रामपुरा थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई, रामपुरा। दो दिन पहले घर से जंगल की तरफ जानवर चराने निकले किशोर का पानी से भरे गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। खोजबीन कर रहे परिजनो ने गड्ढे से शव निकालकर पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार मौत का कारण सिर पर आई चोट होना बताया जा रहा है। जिससे मामले में पेंच फंस गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी नहीं है। फिलहाल मामला डूबने से मौत का ही लग रहा है।
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी हरीसिंह के 14 वर्षीय पुत्र आशीष का शव जंगल में पानी से भरे लगभग 15 फुट गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। आशीष रोज की तरह रविवार को घर से जानवरों को चराने के लिए निकला हुआ था। लेकिन जानवर तो चरकर वापस आ गए साथ गया आशीष नहीं लौटा। परिजन जब उसकी खोजबीन करने निकले तो उसका कोई पता नहीं चला, खोजबीन करते हुए सोमवार की दोपहर ग्रामीण जब जंगल स्थित गड्ढे के पास पहुंचे तो उसमें उसका शव पड़ा मिला। मृतक के दादा शिवपाल सिंह सेंगर ने बताया कि आशीष गांव स्थित स्कूल में ही कक्षा सात में पड़ता था। वह दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। उसके पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करते है। आशीष की मौत से मां कल्पना और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आई चोट की पुलिस देर शाम तक कोई जानकारी नहीं है।