फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Municipal office seal, samples of 14 personnel taken

पालिका दफ्तर सील, 14 कर्मियों के सैंपल लिए गए

Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal office seal, samples of 14 personnel taken
कालपी में नगर पालिका दफ्तर सील - फोटो : ORAI
कालपी। कस्बे में मंगलवार को नगर पालिका के लिपिक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद पालिका दफ्तर को सील कर दिया गया है। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों व ठेकेदारों में भी दहशत व्याप्त है। प्रशासन ने बुधवार को नगर पालिका के 14 कर्मचारियों को कोरोना जांच के लिए उरई भेजा है। सभी के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पालिका लिपिक के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद पालिका कार्यालय को सील कर दिया है। पालिका लिपिक के निवास स्थान मोहल्ला भट्टीपुरा को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। पालिका लिपिक की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है इससे पालिका के कर्मचारियों व ठेकेदारों में दहशत है।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका लिपिक के साथ काम करने वाले 14 पालिका कर्मचारियों को कोरोना जांच के लिए उरई भेजा गया है। उधर, एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि तहसील कालपी के कदौरा में एक्टिव केस सिर्फ एक है व कस्बा कालपी में कुल सात एक्टिव केस हैं। बाकी लोग सही होकर अपने घर जा चुके हैं। कालपी के भट्टीपुरा, नई बस्ती, मिर्जामंडी व कागजीपुरा इलाके हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed