फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MR vaccine administered to 2255 children in 236 schools

Jalaun News: 236 स्कूलों में 2255 बच्चों को लगाई गई एमआर वैक्सीन

Tue, 17 Feb 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
MR vaccine administered to 2255 children in 236 schools
फोटो-11-बच्चे का टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
उरई। विशेष मीजिल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सोमवार को रामनगर स्थित कन्या प्राथमिक पाठशाला में किया गया। यहां कक्षा एक से पांच तक के 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के 25 बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 236 विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसमें 2255 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

यह अभियान 16 से 27 फरवरी तक संचालित होगा। अभियान का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. आनंद प्रकाश वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 244 संदिग्ध मामलों के सैंपलों की जांच में मीजिल्स के 91, रूबेला के नौ मामले पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिले में मीजिल्स-रूबैला का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. उमेश कुमार, अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उमरारखेरा डॉ. अभिलाष पटेल, अपर शोध अधिकारी आरपी विश्वकर्मा, यूएनडीपी के जनपद प्रतिनिधि अजय महतेले आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने मैकेनिक नगर, नया पटेल नगर स्थित गुडगेट कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय पंजीकृत 122 बच्चों में से 85 बच्चों को एमआर वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य द्वारा वैक्सीनेटर टीम को बेहतर सहयोग दिए जाने पर एसीएमओ ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।



राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज का ऑपरेशन
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक 59 वर्षीय मरीज धर्मेंद्र पाल सिंह का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट (घुटने का प्रतिस्थापन) ऑपरेशन किया गया। मरीज पिछले दो वर्षों से दाहिने घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस और पोस्ट ट्रॉमेटिक कॉन्ट्रैक्चर से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हें घुटने में तेज दर्द और जकड़न का अनुभव हो रहा था। डॉ. सिद्धार्थ (प्राइमरी एवं विभागाध्यक्ष) के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस दौरान डॉ. ऋषभ (सीनियर) और डॉ. अनिकेत (जूनियर) ने सहायक के रूप में कार्य किया, जबकि डॉ. महेश व उनकी टीम ने एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी संभाली। आयुष्मान पैनल के अंतर्गत हुए इस ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने ऑपरेशन की सफलता की पुष्टि की है। (संवाद)


स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 19 को
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 19 फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि यह शिविर मेडिकल कॉलेज आने वाले लाचार, असहाय व लावारिश रोगियों को आवश्यकता अनुसार रक्त आपूर्ति के लिए आयोजित किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed