फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   MP,abvp,market,RSS,book

एबीवीपी ने नदीगांव में फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला

Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
MP,abvp,market,RSS,book
-नदीगांव में सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : ORAI
कोंच। सलमान खुर्शीद द्वारा आरएसएस की तुलना आतंकी संगठनों से करने पर नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नदीगांव में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान परिषद की ओर से सलमान खुर्शीद के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
विज्ञापन

एबीपीवी नगर इकाई नदीगांव की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व कानून एवं न्याय मंत्री रहे सलमान खुर्शीद को दिमागी तौर पर दिवालिया करार दिया। कहा कि उन्होंने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदू एवं हिंदुत्ववादी संगठनों की तुलना इस्लामिक संगठनों से करके अपनी हिंदुस्तान विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। आतंकवाद पर बोलने में जिनके होंठों पर गोंद लगी होती है वे हिंदुत्व पर ज्ञान बांट रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में उनका पुतला दहन कर अपनी भड़ास निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब जब कोई गलत काम करेगा उनका संगठन इसी तरह विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान शशांक चंदेल, हरिओम यादव, वैभव सोनी, गोलू, दिव्यांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------------
हिंदूवादी संगठनों ने फूंका पुतला
कालपी। मुन्ना फुलपावर चौराहे में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन से करना बहुत ही निंदनीय है। हिंदूवादी संगठनों ने मुन्ना फुलपावर चौराहे में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस दौरान आदर्श मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने 10 नवंबर को अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या का विमोचन किया। उनकी किताब में हिंदुत्व साधु संतों के सनातन व प्राचीन धर्म का अपमान है। इससे हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। हिंदुत्व के खिलाफ इस प्रकार की किसी भी तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान नितिन सोनी सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में हुआ पुष्प वाटिका जनक बाजार लीला का मंचन
फोटो-10-बजरिया रामलीला में जनक बाजार का दृश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। श्री नवलकिशोर रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में शनिवार की रात पुष्प वाटिका, जनक बाजार लीला का मंचन किया गया। जिसमें गुरु विश्वामित्र के साथ धनुष यज्ञ देखने गए राम और लक्ष्मण जनकपुर का बाजार देखने गए और पुष्प वाटिका में उनका सीता से प्रथम मिलन होता है। इससे पूर्व अहिल्या उद्धार का भी प्रसंग दिखाया गया।

प्रसंग में दर्शाया गया कि गुरु की आज्ञा पाकर राम और लक्ष्मण जनकपुर बाजार के भ्रमण पर निकले हैं जिनका दर्शन पाकर जनकपुर वासी अपने को धन्य कर रहे हैं। दुकानदार उन्हें अपनी वस्तुएं दिखाने के बहाने उनका सामीप्य प्राप्त करने का यत्न करते हैं। गुरुदेव की पूजा के लिए पुष्प लेने जब राम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका में पहुंचते हैं तो गौरी पूजन के लिए सखियों के साथ आईं जनकनंदिनी सीता से राम का प्रथम मिलन होता है। विश्वामित्र की भूमिका पंकज वाजपेयी, जनक महावीर, दलाल हरिमोहन तिवारी, हर्षित दुबे, बजाज शिवकुमार, हलवाई शिवा, जौहरी अनिल अग्रवाल, पान वाली नेपाल सिंह, कुंजरी गुड्डन वाजपेयी, फूलवाली पवन, दही वाली काजू पाटकर, नाई राकेश, ग्राहक विश्वंभर झा, पंडा हरिमोहन, सूरज शर्मा, अहिल्या राजेंद्र बेधड़क ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed