फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mother and child died during delivery, in-laws accused of negligence

Jalaun News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप

Sun, 02 Mar 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mother and child died during delivery, in-laws accused of negligence
उरई। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए, वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव निवासी समरजीत सिंह की 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी रिंकी को शुक्रवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। रात में इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। जानकारी पर मृतका के मायके आटा थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी पिता कमलेश श्रीवास पहुंचे और बताया कि उन्होंने बेटी की शादी छिरिया गांव निवासी समरजीत सिंह से 28 नवंबर 2023 को की थी। बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी। लेकिन ससुरालियों ने उसका किसी डॉक्टर से इलाज नहीं कराया। इसलिए उसके पेट में ही उसका बच्चा खत्म हो गया। परिजनों ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed