{"_id":"6a1b440edb01ee204403b84a","slug":"missing-revolver-of-bsp-candidates-gunman-recovered-orai-news-c-224-1-ori1005-144917-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बसपा प्रत्याशी के गनर की गायब रिवाल्वर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बसपा प्रत्याशी के गनर की गायब रिवाल्वर मिली
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर उत्तरी निवासी बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय के निजी गनर की गायब हुई लाइसेंसी रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद कर ली है। रिवॉल्वर घर के पीछे झाड़ियों में एक थैले के अंदर मिली, जिसमें छह कारतूस भी रखे थे।
बताया गया कि बसपा प्रत्याशी आशीष पांडेय ने अपनी सुरक्षा के लिए औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम भरसेन निवासी जयवीर सिंह को निजी गनर के रूप में रखा है। जयवीर सिंह के नाम राइफल और रिवॉल्वर का लाइसेंस है। सोमवार को वह लाइसेंसी असलहों के साथ गांव से लौटकर आया था। दोपहर में आराम करने के बाद जब शाम को बसपा प्रत्याशी के साथ जाने की तैयारी की गई तो रिवॉल्वर गायब मिली।
मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर उमेश, मुरारी द्विवेदी, सचिन शुक्ला तथा दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस लगातार रिवॉल्वर की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम पुलिस को सफलता मिली और घर के पीछे झाड़ियों में पड़े एक थैले से रिवॉल्वर तथा छह कारतूस बरामद कर लिए गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि रिवॉल्वर को वहां फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है।