फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Miscreants snatched woman's purse, woman injured

Jalaun News: बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, महिला घायल

Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 06 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched woman's purse, woman injured
जालौन। साले के यहां आयोजित शादी समारोह में उरई जा रहे बाइक सवार दंपती के पीछे बाइक से आ रहे दो युवकों ने महिला का पर्स छीन लिया। पर्स छीनने से महिला बाइक से गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। वहीं बदमाश पर्स व उसमें रखे मंगलसूत्र व 10 हजार रुपये नकदी लेकर भाग निकले। पति ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानीहाट निवासी प्राइवेट शिक्षक अनवार अहमद अपनी पत्नी शबनम व 12 वर्षीय बेटे कामिल के साथ अपने साले के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से बुधवार की रात उरई जा रहे थे। जैसे ही वह देवनगर चौराहे पर पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवक गमछे से मुंह बांधकर उनकी बाइक के पीछे चलने लगे। इस पर उन्होंने ध्यान दिया और पत्नी को भी बताया। लेकिन पत्नी ने कहा कि गर्मी की वजह से वह मुंह बांधे होंगे। फिर भी उन्होंने भिटारा गांव पहुंचकर पीछे देखा तो युवकों ने अपनी बाइक रोक ली। जिसके बाद वह आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

अभी वह एवन स्वर्णा मैरिज हॉल के आगे पहुुंचे थे कि अचानक से युवक तेजी से बाइक चलाकर आगे आए और पीछे से महिला का पर्स छीनने लगे। बचाने की कोशिश में महिला बाइक से गिर गई और युवक पर्स समेत उसमें रखा मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये छीनकर भाग निकले। इसके बाद युवक ने कुछ दूरी तक उनका पीछा भी किया। लेकिन वह भाग गए। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता को पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, एसएसआई शीलवंत सिंह, चौकी प्रभारी दामोदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

रात में ही एएसपी असीम चौधरी भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस की टीमें युवकों की तलाश कर रहीं हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed