फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Million plan Snvregi village photo

एक करोड़ की योजना से संवरेगी गांव की तस्वीर

Sat, 23 Apr 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 23 Apr 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Million plan Snvregi village photo
पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा की खुली बैठक में मौजूद - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक डकोर के गांव मुहम्मदाबाद में ग्राम सभा की खुली बैठक शनिवार को पंचायत भवन में हुई। इसमें तालाब, कुओं, सीसी सड़क आदि विकास कार्यों को लेकर गांव के प्रधान एवं सदस्यों संग सचिव की मौजूदगी में पांच वर्षों की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसमें लगभग एक करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई। वहीं, ग्रामीणों ने राशन कार्ड न बनने और
विज्ञापन


मिलने को लेकर हो-हल्ला किया।   प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र तिवारी व सचिव रमेश उदैनियां, गांव के सदस्यों और ग्रामीणों की मौजूदगी में लगभग एक करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गयी। सचिव रमेश उदैनियां ने बताया कि पिछली ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद गांव के श्मशान घाट में दो चबूतरों का पक्का निर्माणा कराया जा चुका है और एक
विज्ञापन


सीसी सड़क की मरम्मत की गई है।  उन्होंने बताया कि इसी प्रस्ताव में गांव के बाहर स्थित सैय्यद बाबा दरगाह के कु एं का मरम्मत होना बाकी है। जिसे जल्द मरम्मत कराया
विज्ञापन
विज्ञापन


जाएगा। इसके बाद बैठक में राशन कार्ड न बनने सूखा राहत पैकिट न मिलने को लेकर पात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। सचिव ने पात्रों को सूखा राहत सामग्री दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए।

कोटेदार पर लगाए धांधली का आरोप
मुहम्मदाबाद में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में गरीबों को वितरित की जाने वाली सूखा राहत सामग्री में एक कोटेदार पर धांधली का आरोप शिव पाल सिंह यादव, सुबराती समेत आधा दर्जन लोगों ने लगाया। कहा कि अन्त्योदय राशन कार्ड सूची में उनका नाम था और उरई में सूखा राहत पैकेट वितरण के दौरान वह किसी कारण से राहत किट लेने नहीं पहुंच


सके। इस पर एक कोटेदार ने उनके नामों पर राहत पैकेट ले लिया। उन्होंने बताया कि उरई से गांव तक पैकेट लाने वाले किराए के वाहनों का भाड़ा भी इन्हीं पैकेटों को देकर चुकता किया गया। धांधली को लेकर ग्राम सभा की बैठक में प्रधान के नेतृत्व में 25 अप्रैल को कलक्ट्रेट में राशन वितरण, सूखा राहत पैकेट तथा राशन न बनने को लेकर डीएम संदीप कौर से शिकायत करने की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed