फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Milkman riding a bike dies after colliding with a truck

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दूधिए की मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 31 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Milkman riding a bike dies after colliding with a truck
उरई। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दूधिया सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक व क्लीनर को पकड़ कर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी दीनदयाल अग्रवाल (49) कई गांवों से दूध इकट्ठा कर शहर में बेचने का काम करते थे। रविवार सुबह वह दूध लेने धमनी गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के कुइया रोड स्थित झांसी-कानपुर ब्रिज के नीचे पहुंची तभी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गए और ट्रक रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बड़े भाई केदारनाथ ने बताया कि वह कई वर्षों से दूधिए का काम करते थे। उनके एक पुत्री है। उनकी मौत से पत्नी नीलेश अग्रवाल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अरुण राय का कहना है कि ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed