फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Migrant woman reports corona positive

प्रवासी महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई

Sun, 24 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Migrant woman reports corona positive
उरई (जालौन)। जिले में प्रवासियों से जुड़ा पहला मामला सामने आया है। गुजरात के अहमदाबाद से लौटी 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इसे लेकर प्रशासन अब प्रवासियों के मामले में अलर्ट हो गया है। सीएमओ के मुताबिक, महिला के घर के आसपास के मकानों को सैनिटाइज कराने को टीम भेजी जा रही है और महिला के संपर्क वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आसपास के जनपदों में लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित पाए जाने का सिलसिला चल ही रहा था कि रविवार की देर शाम नदीगांव ब्लाक के एक गांव में अहमदाबाद से लौटी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है। स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक 22 मई को महिला की बेटी की तबियत खराब हुई थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी वक्त दोनों मां बेटी के सैंपल लिए गए थे। जिसमें मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पता किया जा रहा है कि महिला के संपर्क में कितने लोग कहां कहां के है ताकि उनकी भी सैंपलिंग की जा सके। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया का कहना है कि सोमवार से क्वारंटीन सेंटरों पर मौजूद प्रवासियों की मानीटरिंग और बढ़ा दी जाएगी। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई है। जिनमें 35 ठीक भी हो गए हैं। जबकि दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जांच को भेजे गए 68 और लोगों के सैंपल
उरई। रविवार को 68 और लोगों के सैंपल लिए गए है। जबकि शुक्रवार तक के सभी सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। शनिवार को हुई सैंपलिंग में पांच की रिपोर्ट आनी शेष है। इधर लगातार मरीजों की ठीक होने की संख्या में बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। ठीक होकर जाने वाले मरीजों से भी अपील की गई है कि वह अपने घरों में पूरी सावधानी बरते, किसी भी तरह की लापरवाही उनके या उनके किसी अपने के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed