फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Middle aged man assaulted on suspicion of theft, dies

Jalaun News: चोरी के शक में अधेड़ के साथ मारपीट, मौत

Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man assaulted on suspicion of theft, dies
जालौन। चोरी के आरोप में अधेड़ को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए और उसके साथ मारपीट कर उसे घर के पास मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सुशील राठौर (45) बीमार रहता था। मंगलवार की रात वह घर के बाहर बैठा था। तभी वहां ओमजी निवासी शंकरपुर थाना कुठौंद हाल निवासी मोहल्ला रापटगंज आए और उनके पुत्र पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे घर के बाहर से उठाकर ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने पुत्र के साथ मारपीट की, जिससे वह मरणासन्न हो गया। इसके बाद उक्त लोग उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। सीएचसी में इलाज के दौरान उसके पुत्र की मौत हो गई। सीओ रविंद्र गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed