फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mercury soars above 46 degrees, scorching heatwaves continue

Jalaun News: 46 डिग्री के ऊपर पारा, झुलसा रहे लू के थपेड़े

Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mercury soars above 46 degrees, scorching heatwaves continue
फोटो- 08 दोपहर में सूना पड़ा बाजार। संवाद
उरई। नौतपा के बीच जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को तापमान 46 डिग्री से ज्यादा रहा। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया था और दोपहर होते-होते शहर की सड़कें लगभग सुनसान नजर आने लगीं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। लू के थपेड़ों के बीच राह चलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई थी। तापमान में मामूली कमी के बावजूद गर्म हवाओं ने लोगों को राहत नहीं दी। दोपहर के समय ऐसा महसूस हो रहा था मानो आग बरस रही हो। बाइक सवार लोग चेहरे ढककर निकलते दिखे, जबकि राहगीर पेड़ों और दुकानों की छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन




भीषण गर्मी का असर शहर के बाजारों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों, सब्जी मंडी और व्यावसायिक क्षेत्रों में लोग न के बराबर दिखाई दिए। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग खरीदारी के लिए बाजार नहीं पहुंचे। कई दुकानदार दुकान के बाहर पानी के छींटे डालते और पंखों के सामने बैठे सुस्ताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कपड़ा, जूता और जनरल स्टोर संचालकों का कहना है कि दोपहर के समय बाजार पूरी तरह ठप जैसा हो जाता है। ग्राहकों की आवाजाही कम होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। कोल्ड ड्रिंक, जूस, आइसक्रीम और शीतल पेय की दुकानों पर कुछ लोग देखने को मिल जा रहे हैं। गन्ने के रस, शिकंजी और लस्सी की दुकानों पर आने-जाने वाले लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, सड़क किनारे नारियल पानी बेचने वालों की बिक्री भी बढ़ गई है।



मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि अगले चार दिनों तक हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार शुक्रवार से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट संभव है और अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं शनिवार को तापमान 38.4 और रविवार को 37.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


सब्जी मंडी सूनी, ई-रिक्शा वालों की आमदनी प्रभावित

सब्जी मंडी में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। दोपहर में खरीदार कम पहुंचने से कई दुकानदार समय से पहले ही दुकान समेटते नजर आए। रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि दोपहर में सवारियां न के बराबर मिल रही हैं, जिससे आमदनी प्रभावित हो रही है। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन रोड, घंटाघर, पटेल नगर और प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सामान्य दिनों जैसी चहल-पहल नहीं दिखी। शाम करीब छह बजे के बाद धूप कम होने पर लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में कुछ रौनक लौटती दिखाई दी।

फोटो- 08 दोपहर में सूना पड़ा बाजार। संवाद

फोटो- 08 दोपहर में सूना पड़ा बाजार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed