{"_id":"68d2f5f5e9e632dee30aeaeb","slug":"mentally-ill-girl-hanged-herself-to-death-orai-news-c-224-1-ori1005-134998-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मानसिक बीमार युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मानसिक बीमार युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
आटा। ददरी गांव में सोमवार को घर में अकेली युवती ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब देवी दर्शन कर घर लौटे तो फंदे पर शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार रहती थी।
आटा थाना क्षेत्र के ददरी गांव निवासी मगन सोमवार को नवरात्र का पहला दिन होने के चलते परिवार सहित देवी दर्शन के लिए गया था। उसकी बेटी अमरसेन उर्फ भूरी (18) घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब मगन घर लौटा तो बेटी का शव देख वह रोने लगा।
उसके भाई गोविंद ने बताया कि भूरी कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। फिर भी जांच की जाएगी।