{"_id":"6431b4d705a95c9ca90a58a7","slug":"memu-stoppage-boards-will-be-installed-at-24-stations-orai-news-c-12-1-169615-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 24 स्टेशनों पर लगेंगे मेमू स्टॉपेज के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 24 स्टेशनों पर लगेंगे मेमू स्टॉपेज के बोर्ड
विज्ञापन
फोटो-11-उरई रेलवे स्टेशन पर लगा मेमू स्टॉपेज का बोर्ड। संवाद
फोटो-12-अमर उजाला में 25 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर। संवाद
इंपैक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर झांसी से लेकर कानपुर तक के सभी 24 स्टेशनों पर मेमू ट्रेन के निर्धारित स्टॉपेज के बोर्ड लगाए जाएंगे। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को सर्वे कर झांसी से कानपुर तक मेमू के स्टॉपेज के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित किया गया।
मेमू और इंटरसिटी जैसी ट्रेनों के निर्धारित स्थान पर स्टॉपेज न होने के कारण अमर उजाला ने यात्रियों की समस्या उठाते हुए 24 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर मंडलीय रेल प्रशासन ने उरई स्टेशन पर मेमू के स्टापेज के बोर्ड लगा दिए थे। इसके बावजूद कई बार मेमू और इंटरसिटी निर्धारित स्थान पर न रुकने के कारण रेल यात्री परेशान हो रहे थे।
कई छोटे स्टेशनों पर निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेन खड़ी न करने के कारण यात्रियों को दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। इससे कई लोग गिरकर चुटहिल भी हो जाते थे। इसकी लगातार शिकायतें भी की जा रही थी। इसे संज्ञान में लेकर रेल प्रशासन ने झांसी कानपुर रेलमार्ग पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर बोर्ड लगाने के स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को इस सेक्शन के यातायात निरीक्षक संदीप कुशवाहा ने इस रूट के स्टेशनों का सर्वे किया। उन्होंने ट्रेनों के स्टापेज अवधि और रुकने के स्थान को देखा। जल्द ही सभी स्टेशनों पर मेमू के लोको पायलट यहां रुके, के बोर्ड लगाए जाएंगे। स्टेशनों पर निर्धारित स्टापेज बोर्ड लगाए जाने के बाद छोटे बड़े स्टेशनों पर मेमू के चालक मनमाने तरीके से मेमू खड़ी नहीं कर पाएंगे।
इन स्टेशनों पर लगाए जाएंगे मेमू स्टॉपेज के बोर्ड मुस्तरा, गढ़मऊ, पारीछा, चिरगांव, नंदखास, मोंठ, एरच रोड, पिरौना, एट, भुआ, उरई, सरसौखी, आटा, उसरगांव, कालपी, चौराहा, पुखरायां, मलासा, लालपुर, तिलौंची, गोगामऊ रसूलपुर, पामा, बिनौर, भीमसेन स्टेशनों पर लगए जाएंगे।