फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mass marriage ceremonies bring social solidarity

Jalaun News: सामाजिक एकजुटता लाते हैं सामूहिक विवाह समारोह

Wed, 07 Jun 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage ceremonies bring social solidarity
कोंच। हुल्कादेवी मंदिर परिसर में मंगलवार की रात पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित सोलहवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में बिरादरी के दस जोड़ों ने वैदिक रीति से अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पांचाल विश्वकर्मा समाज के विवाह सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व न्यायिक अधिकारी लालाराम विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि आयोजन समिति का यह सराहनीय प्रयास है कि आज वह यहां सोलहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकजुटता बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि आज हर आदमी महंगाई की मार से जूझ रहा है, ऐसे में फिजूलखर्ची रोकने में इन सामूहिक विवाह सम्मेलनों की उपादेयता और भी अधिक बढ़ जाती है। लिहाजा सभी लोगों को इन विवाह सम्मेलनों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, डॉ. सरिता वर्मा, महेंद्र सोनी ने भी नवयुगलों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। बादाम सिंह कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, अनिल पटेल, ओपी कुशवाहा, प्रभंजन गर्ग, अनिल अग्रवाल, अजय कुशवाहा, रामलाल पटेल, सौरभ पुरवार, मुकेश राठौर, अनिल वर्मा, मोनू कुशवाहा राजू विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र द्विवेदी ने किया। सभी नवयुगलों को समिति की ओर से गृहस्थी में उपयोग आने बाला तमाम सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

ये जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
कोंच। ऋतु संग मुकेश, कृष्णा संग दयाशंकर, रागिनी संग श्यामसुंदर, प्रिंसी संग शिवम, ज्योति संग जितेंद्र, लक्ष्मी संग पिंटू ,दीप्ति संग देवसिंह, राखी संग रवींद्र, रोशनी संग प्रमोद, निक्की संग सर्वेश विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed