{"_id":"5eaf03468ebc3e90b43de355","slug":"married-following-social-distance-orai-news-knp558323725","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक दूरी का पालन कर शादी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक दूरी का पालन कर शादी की
विज्ञापन
दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देते परिजन
- फोटो : ORAI
उरई। कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है, किसे और कब किसका साथ मिलना है, सब वही तय करता है। फिर लॉकडाउन भी बाधा नहीं बन सकता है। ऐसा ही एक जोड़ा शुक्रवार को सात जन्मों के बंधन में बंधा। प्रशासन से अनुमति लेकर दूल्हा पांच बारातियों के साथ बारात लेकर पहुंचा और फिर शनिवार को दुल्हन को विदा कराकर ले गया।
शुक्रवार को जालौन से दूल्हा शिवम पांच बरातियों के साथ बरात लेकर तुफैलपुरवा, उरई पहुंचा। जहां तुफैलपुरवा निवासी बाला प्रसाद की बेटी शालिनी से होनी थी। दुल्हन पक्ष से भी सिर्फ पांच जनाती ही बरात में शामिल रहे। वर वधु समेत सभी मेहमान चेहरे पर मास्क लगाए थे। दूल्हा शिवम और शालिनी ने भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शादी की रस्में पूरी की। फिर मास्क लगाकर दोनों घर के कमरे में पड़े सोफे पर ही बैठे और रिश्तेदार भी बारी बारी से उन्हें आशीर्वाद देते रहे।
लड़की के पिता का कहना है कि मोहल्ले और बिरादरी में सभी को शादी की जानकारी दी थी पर लॉकडाउन के चलते किसी को बुला नहीं पाए। वहीं शिवम के भाई अतुल ने बताया कि दो साल तक दोनों की शादी का मुहूर्त नहीं बन रहा था, इसलिए लॉकडाउन के बीच ही पापा सुनील ने इसी मुहूर्त में शादी करने का निर्णय लिया। पांच लोगों की बंदिश के कारण पापा भी शादी में नहीं आए। अब जब लॉकडाउन खत्म होगा तो एक बड़ा सा आयोजन कर नाते रिश्तेदारों को बुलाकर नाराजगी खत्म की जाएगी।