फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   marriage,mla,woman,man,band baja

सामूहिक विवाह में पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Wed, 08 Dec 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
marriage,mla,woman,man,band baja
उरई। अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बुधवार को न्यू स्वयंवर गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें पांच जोड़े शादी के बंधन में बंधे। राज फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार पिपरसैनिया ने सभी जोड़ों के लिए एक-एक लाख रुपये की एफडी कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

विवाह पंचमी पर स्वयंवर गेस्ट हाउस से वरयात्रा प्रारंभ हुई। जो राजमार्ग, गोपालगंज, तुलसीनगर से होते हुए वापस आयोजन स्थल पहुंची। हुई। बरात में एक कतार में पांच घोड़ों पर सवार दूल्हे बैंडबाजों की धुन पर थिरक रहे सगे संबंधी मित्र आदि चल रहे थे। कई जगह वरयात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार पर आयोजन समिति और कन्या पक्ष के लोगों ने परंपरागत तरीके से द्वारचार की रस्में अदा की। इसके बाद मंच पर एक-एक कर भरत हाजीपुर संग प्राची कानपुर, अक्षय दतिया संग शिल्पी दमरास, गौरव कलौथराघाट संग रक्षा मुहम्मदाबाद, नीरज माधौगढ़ संग अनुपमा बलिया, ऋषभ उरई संग आयुषी छतरपुर ने एक एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर संग संग जीवन जीने की कसमें खाई। इस दौरान बतौर अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, माधौगढ़ पंचायत चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, ठड़ेश्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम दास, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप सेठ आदि ने वर वधुओं को आशीर्वाद दिया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदनारायण रेजा, राष्ट्रीय महामंत्री जीवनराम सेठ ने बताया कि संस्था अब तक 138 युगलों की शादी करा चुके हैं। राज फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार पिपरसैनिया ने सभी जोड़ों के लिए एक-एक लाख रुपये की एफडी कराने की घोषणा की। समारोह में प्रमोद नौगराइया, पवन नाछौला, पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ब्रजमोहन, सुनील महतेले, कृष्णकुमार रेजा, अरविंद मिसुरया, राजेश बर्धिया, डॉ देवेंद्र सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed