{"_id":"6215268f6b03a74bc5748a38","slug":"marpeet-orai-news-knp682039151","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसको वोट देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसको वोट देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। विधानसभा चुनाव में वोट किस पार्टी को दिया। इस बात को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर निवासी पप्पू बरार की पत्नी भोली ने बताया कि 20 फरवरी को उसकी दो बेटियां घर का सामान खरीदने बाजार गईं थीं। इसी दौरान गंदा नाला के पास मोहल्लें के ही सात लोगों ने उन्हें रोक लिया। बोले कि अपना वोट किस को दिया है। यह बताने से दोनों बहनों ने इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज किया। पड़ोस की एक महिला व उसका बेटा मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने सभी के साथ मारपीट की।
बकौल भोली आरोपी असलहा लेकर उसके घर में घुस आए। परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस को कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को वह एसपी से मिली और अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने भोली की तरफ से इंद्रपाल, धीरु, छोटू, महेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।