{"_id":"61759f4d058331662c63d1da","slug":"mantri-orai-news-knp6601677127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी गोशाला न पहुंचे तो रबी की फसलों को होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी गोशाला न पहुंचे तो रबी की फसलों को होगा नुकसान
विज्ञापन
आटा कस्बे में समस्याएं सुनते केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राज्यमंत्री भानू प्रताप वर्मा ने आटा और अकबरपुर इटौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों नें बिजली, पानी व अन्ना मवेशियों आदि समस्याओं के विषय में अगवत कराया और जल्द निस्तारण की मांग की।
रविवार सुबह 11 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा जैसे ही आटा कस्बा पहुंचे, तो भाजपाइयों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में गोशाला होने के बाद भी अन्ना मवेशी सड़क पर विचरण करते हैं। साथ ही उनकी फसलों को भी बर्बाद करते है। कस्बे में करीब पांच सौ से अधिक मवेशियों का झुंड घूम रहा है। अगर जल्द ही इनको गोशाला में बंद नहीं कराया तो यह रबी की फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे। इसके बाद आटा निवासी राहुल श्रीवास्तव ने मंत्री भानु प्रताप वर्मा को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि क्षेत्र में बिजली की बहुत अधिक समस्या है। आटा की लाइन को अलग फीडर से जोड़ा जाए। इसके साथ पीने के पानी की भी समस्याएं उठाए।
ग्रामीणों ने बताया कि आटा में पानी खारा हैं और कस्बे की ऊंचाई वाले इलाके में पानी सही तरह से नहीं पहुंचता है। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिनिधि रविकांत द्विवेदी, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष इटौरा अखिल तिवारी, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, आटा मंडल महामंत्री इटौरा विपिन तोमर, धीरज तिवारी, डा. नबाब सिंह जादौन, डॉ नीटू द्विवेदी पिपरांया आदि मौजूद रहे।