{"_id":"5a0c77634f1c1bd0408b6d45","slug":"man-found-dead-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला अधेड़ का शव
जालौन
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में तटबंध की खुदाई के कारण मदकिनी नदी में बना तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेढ़र थानाक्षेत्र के रूरा सिरसा गांव में एक अधेड़ का शव गांव के ही तालाब में मिला। वह पिछले पांच दिनों से लापता था।
रूरा सिरसा गांव निवासी सत्यवीर (48) का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। सत्यवीर सिंह बीती 10 नवंबर को घर से गांव में टहलने की बात कहकर निकला था,
लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
सत्यवीर के भाई राजवीर ने उसके लापता होने की तहरीर थाने में दे दी थी। गांव का एक युवक तालाब के पास किसी काम से गया तो उसने शव को उताराता देखकर ग्रामीणों को सूचना दी।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिजनों ने अभी किसी तरह की आशंका नहीं जताई है।