{"_id":"5f4d469f8ebc3e3d0144cbbd","slug":"maintain-cleanliness-in-rural-and-urban-areas-orai-news-knp579959223","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें
विज्ञापन
उरई। नोडल अधिकारी विशेष सचिव भाषा पवन कुमार की अध्यक्षता में कोविड-19 से संबंधित बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कोविड-19 के संबंध में होने वाली सैंपलिंग के बारे में जानकारी तथा एक्टिव केस के संबंध व आईसीयू की सुविधाओं के बारे में जानकारी की। फिर उन्होंनेअधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए साथ ही दवाओं का छिड़काव नियमित रुप से हो।
नोडल अधिकारी की समीक्षा बैठक में कोविड-19 पर ही केंद्रित रही। उन्होंने अधिकारियों से कोविड 19 को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के विषय में पूछा। उन्होंने सीएमओ से कोविड.19 के प्रथम मरीज की मृत्यु की जानकारी पर चर्चा की। एक्टिव के केस कहां-कहां जनपद में है, इसके बारे में जानकारी की। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कोविड.19 से बचाव हेतु किए गए कार्यों की जानकारी की। जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्पना बरतारिया ने बताया कि जनपद में कुल 49460 सैंपलिंग की गई है, तथा टोटल पॅाजिटिव केस 1287 है, ठीक हुए मरीज 975 और 15 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 297 हैं।
जनपद को अब तक कुल 41500 किट प्राप्त हुई है, जिसमें से 8000 किट् अभी उपलब्ध हैं। सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। जनपद में कोविड.19 से संक्रमित प्रथम मृत्यु जिला अस्पताल के डॉक्टर की 24 अप्रैल 2020 को हुई थीं। जनपद में एक्टिव केस जमुना पैलेस, मधुवन विला, हरि होटल, आइसुलेशन एवं आईसीयू में मरीज रखे जाते हैं। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन में सर्वे कर टेस्टिंग की जाती है। वहीं विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली पानी से जुड़ी योजनाओं के विषय में बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए साथ ही दवाओं के छिड़काव नियमित रुप से हो।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई अभियान को लेकर जिला पंचायत के अधिकारियों से पूछताछ की, जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 561 ग्रामों में नाली, सड़क, मंदिर, पंचायत घर तथा सार्वजनिक स्थानों में साफ-सफ ाई कराई गई हैं। इस कार्य हेतु 175 सफाई कर्मियों को काम पर लगाया गया। गेहूं खरीद पर खाद्य विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि गेहूँ खरीद पूरी हो चुकी है तथा समस्त किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है। विद्युतीकरण का प्रथम फेज का कार्य पूर्ण हो गया हैं। जर्जर तार, खम्भों को बदलने का कार्य चल रहा हैं। बैठक में नोडल अधिकारी पवन कुमारए मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंहए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्पना बरतारिया, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।