फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mahesh became District President for the fourth time, Brajendra was appointed as District Minister

महेश चौथी बार बने जिलाध्यक्ष, ब्रजेंद्र को जिला मंत्री की कमान

Sun, 07 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mahesh became District President for the fourth time, Brajendra was appointed as District Minister
माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
उरई। माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन सर्वोदय इंटर कालेज में हुआ। इसमें चुनाव अधिकारी भगवती शरण शर्मा, तेजसिंह चौहान की देखरेख में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें महेश द्विवेदी सर चौथी बार संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए जबकि अभी जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे ब्रजेंद्र कुमार अहिरवार को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब समय लगातार संघर्ष का आ रहा है। अपना हक पाने के लिए हमें तैयार रहना चाहिए। नई कार्यकारिणी से उम्मीद करते हैं कि वे इस जिम्मेदारी को बखूबी आगे भी निभाएंगे। नई कार्यकारिणी ने भरोसा दिया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और समस्याओं के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रहेगा। शिक्षकों की समस्याओं के निदान की पूरी कोशिश होगी।
विज्ञापन

इस दौरान अंगद सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह सेंगर, जेंटर सिंह, कमाल अहमद, दिनेश निरंजन, विजय सक्सेना, शिवमोहन, पुष्पेंद्र गुर्जर, बलदाऊ दुबे, रवींद्र त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, श्यामबाबू, राजकुमार पाल, वीरसिंह चौहान, शीतल प्रसाद, अखिलेश गुप्ता आदि ने भी विचार रखे। वेदप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र, कपूर सिंह, नीरज, आरपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed