फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mahakal Express's engine malfunctioned, two trains stranded

Jalaun News: महाकाल एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, दो ट्रेनें फंसीं

Sun, 16 Jun 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mahakal Express's engine malfunctioned, two trains stranded
उरई। झांसी-कानपुर रेल खंड पर चिरगांव स्टेशन के पास इंदौर से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 20414 महाकाल एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे इस रेलमार्ग से कानपुर की की ओर से आने वाली दो पैसेंजर ट्रेनें देरी से आईं। जिससे यात्रियों को दो घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सवा सात बजे इंदौर की ओर से बनारस जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी उस समय आ गई, जब वह चिरगांव स्टेशन से गुजर रही थी। अचानक ट्रेन खड़ी होने से झांसी की ओर से आ रही अहमदाबाद से बनारस जाने वाली ट्रेन नंबर 19167 साबरमती एक्सप्रेस होम सिग्नल पर डेढ़ घंटा अतिरिक्त रोककर चलाया गया। वहीं, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 20103 संत कबीरनगर एक्सप्रेस को झांसी चिरगांव अब तक रोककर चलाने की वजह से साबरमती एक्सप्रेस उरई स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 7:55 के स्थान पर ढाई घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा संत कबीरनगर एक्सप्रेस भी एक घंटे से अधिक देरी से आई। इन ट्रेनों से कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि महाकाल एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से उसमें दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed