फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Mahakal Express stood for 20 minutes due to road jam

रेलवे क्रासिंग पर ट्रैफिक जाम, 20 मिनट खड़ी रही महाकाल एक्सप्रेस

Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahakal Express stood for 20 minutes due to road jam
उरई। कानपुर-झांसी रेल मार्ग के रिनियां रेलवे क्रासिंग (नंबर 179) पर रविवार रात ट्रैफिक जाम हो गया। इससे वाराणसी से इंदौर जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक क्रासिंग के पास खड़ी रही। गेटमैन ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद रेल व सड़क दोनों यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात वाराणसी से इंदौर जाने वाली (ट्रेन नंबर 20415) महाकाल एक्सप्रेस रिनियां रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाली थी। सड़क पर अधिक ट्रैफिक होने से क्रासिंग पर जाम लग गया। जब गेटमैन ने क्रासिंग बंद करना चाहा तो जाम के चलते रेलवे का बूम बंद नहीं हो सका। तब तक महाकाल एक्सप्रेस आकर होम
विज्ञापन

सिग्नल पर खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास व झांसी कंट्रोल रूम को दी। डिप्टी एसएस ने आरपीएफ को अवगत कराया। डिप्टी एसएस का कहना है कि क्रासिंग पर जाम हटवाया जा रहा था तभी एक ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। सिग्नल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बूम को ठीक किया। इसके चलते ट्रेन 10.47 बजे से 11.07 बजे तक करीब 20 मिनट खड़ी रही। लगभग 12.30 बजे बूम ठीक किया गया तब जाकर सड़क और रेल यातायात बहाल हुआ।

दूसरी ओर इलाकाई लोगों का कहना है कि रिनिया रेलवे क्रासिंग पर आए दिन भारी वाहन के चलते जाम लगता है। इससे रेल यातायात के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित होता है। इस क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे बोर्ड और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण हो चुका है। इलाकाई लोगों ने जल्द ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed