{"_id":"a9e014fe2b6b6c21283ef40fa5d5b8fa","slug":"made-a-virtue-of-holy-dip-at-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्व पर पावन डुबकी लगा कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्व पर पावन डुबकी लगा कमाया पुण्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति केे अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही स्नान को लेकर
विज्ञापन
यमुना के घाटों पर श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही। डकोर क्षेत्र के गांव
मुहाना, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया के घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
इसके बाद पूजा अर्चना की। सुबह से देर शाम तक घाटों पर श्रृद्धालुओं के
आनेजाने का क्रम लगा रहा। मकर संक्रांति पर शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या
में बच्चों, बूढ़ों
और महिलाओं का बेेतवा के घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया। मुहाना, बन्धौली, गुढा, सिमिरिया के घाटों पर पहुंचे श्रृद्धालुओं ने डुबकी लगाकर स्नान किया। इसके बाद पूजा अर्चना भी की गई। वहीं, घाटों पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए डकोर पुलिस ने सुरक्षा के तगडे़ इंतजाम रहे। घाटों पर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। थानाध्यक्ष भी घाटों का जायजा लेते नजर आए। बताते चलें कि इस बार मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया गया।