फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Luxury bus collided with truck, sister-in-law and sister-in-law died

Jalaun News: लग्जरी बस ट्रक से टकराई, देवरानी व जेठानी की मौत

Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Luxury bus collided with truck, sister-in-law and sister-in-law died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़ (जालौन)। कस्बे से सवारियां भरकर अहमदाबाद जा रही प्राइवेट लग्जरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे देवरानी जेठानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है।
गोहन थाना क्षेत्र के गोरा भूपका निवासी गणेश प्रसाद प्रजापति (55), पत्नी मीरा (52) छोटा भाई परमात्मा शरण (50), पत्नी रामजानकी (48), माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी गुड़िया (48), नीतू वर्मा (45), रीना(43) पुत्र अनीस (9), गोलू (7), व पुत्री अनाध्या (5) के साथ बुधवार को प्राइवेट लग्जरी बस से अहमदाबाद जा रहे थे। जैसे ही बस उज्जैन-मक्सी रोड पर दोंगता के पास पहुंचे तभी ट्रक व बस में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें जेठानी मीरा देवी, देवरानी रामजानकी की मौके पर मौत हो गई। वहीं गणेश प्रसाद, परमात्मा शरण प्रजापति, गुड़िया वर्मा, नीतू वर्मा रीना वर्मा, गोलू के सिर में गहरी चोटें आईं हैं। वहीं चालक अमित के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चीख पुकार सुन दौड़े लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


परिवार के साथ रहकर करते थे पानी पूरी का धंधा
माधौगढ़। गोरा भूपका निवासी गणेश प्रसाद व परमात्मा शरण प्रजापति दोनों भाई पत्नियों के साथ शादी समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। गणेश प्रसाद, पत्नी मीरा देवी के साथ अहमदाबाद में पानी पूरी का धंधा करते हैं। ट्रक व बस की भिड़ंत में मीरा देवी, राम जानकी की मौत हो गई। वहीं गणेश प्रसाद व परमात्मा शरण जिंदगी मौत के बीच झूल रहे है। धमना निवासी संजय कुमार वर्मा ने बताया बच्चों व भाइयों के परिवार के साथ सिलाई का काम करते हैं। दस मई को चचेरे बहन की शादी में शामिल होने आए थे। 17 मई को वापस अहमदाबाद जा रहे थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article