{"_id":"6920c63112468a0108032310","slug":"lucknow-beat-bahraich-by-two-wickets-orai-news-c-224-1-ori1005-137189-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लखनऊ ने बहराइच को दो विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लखनऊ ने बहराइच को दो विकेट से हराया
विज्ञापन
फोटो-18-लखनऊ और बाराबंकी को टॉस करते अंपायर सतीश पांडेय। स्रोत-आयोजक
- फोटो : 1
कालपी (जालौन)। डीसीए जालौन की ओर से आयोजित अंडर 16 स्वर्गीय गजाधर प्रसाद चतुर्वेदी मेमोरियल स्टेट क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन शुक्रवार को लखनऊ ने बहराइच को दो विकेट से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में फिरोजाबाद ने बाराबंकी को 96 रन से हराया।
पहला मैच लखनऊ और बहराइच के बीच एमएसवी इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए बहराइच ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 197 का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अश्विन तिवारी (36), सुयश (36), अंश शुक्ला (22) व शाश्वत मिश्रा (28) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। लखनऊ की ओर से प्रांजल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत खराब रही, लेकिन कप्तान सम्यक त्रिवेदी (46 रन, 14 गेंद), शुभांशु तिवारी (36 रन) व अंत में विस्फोटक बल्लेबाज मिकाइल खान ने 54 रन 18 गेंद ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया। टीम ने 16.4 ओवर में आठ विकेट पर 200 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया बहराइच की ओर से अक्षत सिंह ने 3 विकेट, जबकि सुयश ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन मिकाइल खान के आक्रमक खेल ने जीत लखनऊ की झोली में डाल दी। लखनऊ 2 विकेट से मैच जीत गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच डीसीए फिरोजाबाद और डीसीए बाराबंकी के बीच खेला गया। फिरोजाबाद ने 96 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए फिरोजाबाद ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 239 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की ओर से मोहम्मद उमैर ने नाबाद 62 रन, यश कुमार 58 रन बनाई। शुरुआती झटकों के बाद मध्यक्रम ने तेजी से रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम 12.3 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।
बाराबंकी की ओर से हुसैन ने 64 रनों की धुआंधार पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके। फिरोजाबाद के गेंदबाजों में विदित व तनिष्क ने 3-3 विकेट लेकर बाराबंकी की पारी को जल्द समेटने में प्रमुख भूमिका निभाई। मोहम्मद उमैर ने भी 2 विकेट हासिल किए। इस प्रकार फिरोजाबाद ने एकतरफा मुकाबले में 96 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।
मैच में बीसीसीआई लेवल के अंपायर सतीश पांडे, पवन कुमार के अंपायरिंग कर रहे है। इस दौरान सचिव विकास कुमार शर्मा, अभय सिंह, रिक्की सिंह, सागर यादव, कमल सैनी, राजू यादव आदि रहे।