{"_id":"573ca9aa4f1c1b7406ac732f","slug":"lohia-housing-list-at-three-ineligible","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास की सूची में तीन अपात्र मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास की सूची में तीन अपात्र मिले
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 18 May 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट डा. राममनोहर लोहिया ग्रामीण आवासीय योजना के तहत बेघर लोगों को लोहिया आवास दिए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से तैयार कराई गई सूची के सत्यापन में हकीकत सामने आ रही है। जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम ने कदौरा ब्लाक के हांसा,बबीना, मदरालालपुर समेत कई ग्राम पंचायतों का जायजा लिया। हासा ग्राम
पंचायत में लोहिया आवास के पात्रों की सूची में तीन अपात्रों के नाम सामने आने पर उन्हें खारिज कर दिया। इसके अलावा गांव में पेयजल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालित पेयजल योजना को सुबह शाम ही चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गांव के लोगों से कहा गया कि वह अधिक संख्या में कनेक्शन लें और नलों में टोंटी जरूर लगाए।
बबीना गांव में 10 लोहिया आवास की सूची में दो नाम ऐसे पाए गए जिनके पास मानक के मुताबिक आवास बनाने के लिए जगह नहीं है। गरीब होने की वजह से ग्राम प्रधान ने भरोसा दिया है कि वह जमीन का इंतजाम कराएंगे। यहां पर दो सौ वर्ष से अधिक पुराने कुएं का जीर्णोधार के लिए कहा। इस कुआं में तकरीवन सौ फिट गहराई पर पानी है। यह कुंआ कभी
विज्ञापन
सूखता भी नहीं है। इसमें 50 फिट के आसपास एक जल श्रोत है जिसका पानी कुंआ में गिरता है। कुंआ के रखरखाव के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। एक तालाब की खुदाई भी की जा रही है। डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि तालाब की खुदाई में हीलाहवाली न हो। इसके अलावा मदरालाल पुर गांव में भी पुराने कुएं का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए।