{"_id":"5f0228278ebc3ea11721b050","slug":"locust-party-fleeced-by-flipping-and-thali-orai-news-knp5695258183","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिड्डी दल को तसला-थाली बजाकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिड्डी दल को तसला-थाली बजाकर भगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। झांसी जनपद की सीमा से सटे कोंच तहसील क्षेत्र के कई गांवों में रविवार को अचानक टिड्डी दल नेे हमला बोल दिया, जिससे किसान सकते में आ गए। उन्होंनेे तसला व थालियां पीटकर टिड्डी दल को भगाया।
रविवार दोपहर बारह बजे कोंच तहसील क्षेत्र के पहाड़गांव, कमतरी, भैंपता, नरी, सुनायां, जमरोही, बसोव मेें लाखों की संख्या में टिड्डियों के विशाल झुंड दिखा तो इलाकाई किसानों में दहशत फैल गई औैर उन्होंने थाली तसला और पटाखे फोड़कर शोर मचा कर भगाने का प्रयास किया और भगाने में कामयाब भी रहे। टिड्डी दल के हमले की सूचना मिलते ही मौके पर कृषि विभाग के हरदेव वर्मा, हरचरन निरंजन, गोविंद नारायण, सिद्धार्थ कुमार शास्त्री आदि भी पहुंच गए थे। किसान विनय पचौरी, रामगुलाम, ध्रुव नारायण, ओमप्रकाश, कमतरी से बलराम यादव, अवधेश बुधौलिया, भैंपता से प्रधान शिवराज सिंह, हरज्ञान पाल, सुरेश महाराज, शंभू, ओमप्रकाश, चंद्रभान राजपूत आदि काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे।