{"_id":"577d40404f1c1bd2707f99c5","slug":"link-from-the-account-based-pension-slow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन खाते से आधार लिंक का काम धीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन खाते से आधार लिंक का काम धीमा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन के खाते से आधार कार्ड को लिंक करने की कवायद में जुटे अधिकारियों को बहुत सफलता नहीं मिल पाई है। बड़ी संख्या में पेंशन धारकों ने अपना आधार नंबर विभागीय अधिकारियों को नहीं दिया है। इससे उनका बैंक खाता लिंक नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनकी पेंशन पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे पेंशन धारकों को परेशान होना पड़
सकता है। अब तक जिले में 86 हजार समाजवादी पेंशन धारक हैं लेकिन आधार कार्ड से लिंक 29 हजार का ही हुआ है। ऐसी ही स्थिति वृद्धा, विधवा व विकलांग पेंशन धारकों की है।
पेंशन बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए शासन भी गंभीर है। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी समेत समाज कल्याण, प्रोवीजन व विकलांग विभाग के अधिकारियों को
विज्ञापन
निर्देश भी दिए गए थे कि जिसका खाता आधार से लिंक नहीं होता है उसमें पेंशन की रकम नहीं भेजी जाएगी। लिंक की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को फटकार भी खूब लगी। इसके बाद अधिकारी सक्रिय हुए और पेंशन धारकों से आधार नंबर जल्द देने को कहा। इसके बाद भी काम गति नहीं पकड़ रहा है। जिले में समाजवादी पेंशन योजना के 86 हजार लाभार्थियों में
से अब तक 29 हजार के बैंक खाते ही लिंक हुए हैं। इसी प्रकार 52 हजार वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी है। इनमें से 9500 खाते ही लिंक हो सके है। 12700 विधवा पेंशनरों में से 3600 का खाता आधार से लिंक हुआ है। 12 हजार विकलांगो को पेंशन दी जा रही है। इसमें से 3200 पेंशन खाते ही लिंक हो सके हैं। जिनका आधार से लिंक हो गया उन लाभार्थियों को परेशान
होने की जरूरत नहीं है। उनके खाते में हर बार की तरह इस बार भी पेंशन की रकम पहुंचेगी। जो लाभार्थी अभी तक आधार कार्ड नंबर नहीं दे सका उसके खाते में जुलाई की पेंशन नहीं जाएगी। जुलाई ही नहीं आगे भी पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।
आधार से लिंक की समयावधि भी गुजरी
आधार कार्ड से सभी पेंशन धारकों के खाते लिंक करने की जो समयावधि दी गई थी वह भी पूरी हो गई है। जिलाधिकारी संदीप कौर ने अल्टीमेटम दिया था कि सभी पेंशन खाते 30 जून तक लिंक करा दिए जाए। जो खाते लिंक हो जाएंगे उन्हीं खातों में पेंशन भेजी जाएगी।
बोले जिम्मेदार
पेंशन धारकों से आधार कार्ड मांगे गए है जिनके आधार कार्ड नंबर आ गए है उन्हें लिंक किया जा रहा है। जो आधार कार्ड नहीं देगा उसके खाते में जुलाई माह से पेंशन नहीं भेजी जाएगी।
जीआर प्रजापति
जिला समाज कल्याण अधिकारी जालौन