फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Legislator angry over incomplete construction works

अधूरे निर्माण कार्यों पर विधायक खफा

Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Legislator angry over incomplete construction works
उरगांव रोड पर सड़क का निरीक्षण करते सदर विधायक। - फोटो : ORAI
जालौन। नगर में 22 करोड़ की लागत से बनी सड़कों के दो साल में भी पूरा न होने एवं जालौन-कोंच रोड पर अधूरे पड़े निर्माण की खबरों का संज्ञान लेकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने इनका निरीक्षण कर 31 मार्च तक अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार आरएस अग्रवाल को कहा। इसके अलावा गूढ़ा उरगांव मार्ग पर मानकविहीन चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

नगर में 22 करोड़ रुपये की लागत से छत्रसाल रोड से पुराना बिजलीघर एवं चुंगी नंबर 4 से देवनगर चौराहा के अलावा चुंगी नंबर 4 से बालाजी मोड़ बाईपास तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। तकरीबन छह किमी सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा है। कहीं पुलिया नहीं बनी है तो कहीं फुटपाथ अधूरा है। इसके अलावा मेनहोल के ढक्कन भी सही से फिट नहीं किए गए हैं। वहीं, जालौन से कोंच रोड पर दीनदयाल उपाध्याय चौराहा के पास लगभग 30 मीटर सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार गूढ़ा उरगांव मार्ग पर निर्माणाधीन है। इसका कार्य मानकविहीन चल रहा है। इस आशय की खबरें प्रकाशित होने के बाद विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शनिवार की शाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों की मौजूदगी में इन सभी सड़कों का निरीक्षण किया। ठेकेदार आरएस अग्रवाल से उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही 31 मार्च तक अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। गूढ़ा उरगांव रोड पर मानक विहीन चल रहे निर्माण के नमूने पीडब्लूडी की टीम में शामिल जेई अजय कुमार, अनिल कुमार ने लिए। मानक विहीन निर्माण को लेकर विधायक ने ठेकेदार को फटकार लगाई मानक से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, अभय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, सतीश सेंगर, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed