{"_id":"63e15f06dfd1f71f056c8162","slug":"lathis-fired-in-dispute-over-house-distribution-seven-injured-orai-news-knp742174125-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान बंटवारे के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान बंटवारे के विवाद में चलीं लाठियां, सात घायल
विज्ञापन
माधौगढ़। मकान के बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक पक्ष से पांच व दूसरे पक्ष से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गीधन खोड़ निवासी मनोज पाल व वीरेंद्र पाल में घर के बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह किसी बात पर वीरेंद्र पाल व मनोज पाल में कहा सुनी होने लगी। देखते देखते दोनों पक्ष के लोगों में लाठी डंडा चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के मनोज पाल, ओमेश पाल व मनोज व उनकी पत्नी श्री और प्रमोद व आशाराम बुरी तरह से घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के वीरेंद्र पाल, अर्चना,कल्लू पाल, नेहा पुत्री रामनरेश घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने मनोज पाल के पक्ष के पांच, दूसरे पक्ष के वीरेंद्र व अर्चना पत्नी विनोद कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर आ गई है,जांच की जा रही है।