फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lakhs stolen from two houses and a shop in one night

Jalaun News: एक ही रात में दो घरों व दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 30 Aug 2025 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two houses and a shop in one night
उरई। गोहन थाना क्षेत्र के चाकी गांव में गुरुवार रात तीन जगहों से चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी पार कर दी। शुक्रवार सुबह जब लोगों ने घरों में बिखरा सामान देखा तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। इधर, ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में पुलिस कभी गश्त नहीं करती है।
विज्ञापन

चाकी गांव निवासी शिव सिंह परिहार गुरुवार की रात खाना खाकर परिवार सहित कमरे में सो गए। पड़ोसी के खाली पड़े मकान के सहारे चोर उनके घर में घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 हजार रुपये, सोने की झुमकी, बेंदी, मंगलसूत्र चोरी कर लिए। इसके बाद चोर गांव के ही वीर सिंह कुशवाहा के घर घुस गए। कमरे में बक्से में रखे छह हजार रुपये, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, तोड़ियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने शंकर कुशवाहा की जलपान की दुकान का ताला तोड़ दिया। गुल्लक से दो हजार रुपये चोरी कर भाग गए। सुबह जब लोगों ने बिखरा सामान व गायब जेवर नकदी देख चोरी होने के पता चला। एक साथ तीन जगहों पर चोरी होने की जानकारी पर थाना प्रभारी गोहन सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। तीन जगहों पर चोरी होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों में लगी तो गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि थाना पुलिस कभी गांव में गश्त करने नहीं आती है। इससे क्षेत्र में चोर बेखोफ होकर घूम रहे हैं। उन्हें भय है कि कहीं चोर और घटनाओं को अंजाम न दें दें।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हो सका खुलासा
उरई। गोहन के गोरा भूपका गांव निवासी लल्ला सिंह 30 अगस्त को वह नाती व अन्य परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात घर में घुसे चोरों ने सोने की आठ चूड़ियां, तीन हार, चार जंजीर, 13 अंगूठी, दो माला, 15 जोड़ी बिछिया, सुपारी, करीब साठ हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह जागे तो बिखरा सामान देखा। उन्होंने बताया कि चोर उसके घर से करीब चालीस लाख का सामान पार कर ले गए थे। उस समय तत्कालीन सीओ राम सिंह ने घटना का जल्द ही खुलासा करने की बात कही थी। करीब एक माह बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है।




वर्जन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। टीम गठित कर जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अंबुज कुमार, सीओ माधौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed