फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kutcha house collapses, household goods buried

Jalaun News: कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी का सामान दबा

Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapses, household goods buried
फोटो-23-उदोतपुरा में गिरा मदन का कच्चा मकान। स्रोत-ग्रामीण
जालौन। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के चलते कच्चे मकान में आई नमी के कारण उनके गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार को शाम ब्लॉक क्षेत्र में दो कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। हादसे में परिवार के लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान, अनाज और जरूरी सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। पीड़ित परिवारों उन्हें आवास और मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में मजदूर मदन सिंह का परिवार कच्चे मकान में रहता था। बीते दिनों हुई दो दिन की लगातार बारिश के चलते उनके कच्चे मकान में नमी आ गई थी। शनिवार की शाम उनके मकान में आई नमी के चलते मकान अचानक से भरभरा कर ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य मकान के अंदर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मजदूर ने बताया कि मकान गिरने से परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट आ खड़ा हुआ है। घर गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ प्रधानमंत्री अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed