{"_id":"6647cbdc9ff782dcfb0db398","slug":"kushinagar-express-was-late-by-18-hours-intercity-was-late-by-four-hours-orai-news-c-224-1-ka11004-114830-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कुशीनगर एक्सप्रेस 18 घंटे लेट, इंटरसिटी चार घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कुशीनगर एक्सप्रेस 18 घंटे लेट, इंटरसिटी चार घंटे देर से आई
Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 18 May 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड पर समर स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी के बाद अब दैनिक ट्रेनें भी देर से आ रही है। शुक्रवार को इस मार्ग की लाइफलाइन माने जाने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी चार घंटे देर से आई। इसके चलते इस ट्रेन से जाने वाले कई यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिए और कई ने दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर गंतव्य की यात्रा की।
झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी अपने निर्धारित समय 7.47 बजे के स्थान पर 11.37 बजे उरई स्टेशन पहुंची। इससे इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों ने नाराजगी जताई। कई यात्रियों ने अपने टिकट रद कराए और दूसरे ट्रेन से यात्रा की।
वहीं, मुंबई से गोरखपुुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 18 घंटे से ज्यादा देरी से आई। कोच्चिवैली से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस दस घंटे, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली समर स्पेशल 01143 दस घंटे, मुंबई से गोरखपुर समर स्पेशल नंबर 01169 छह घंटे 21 मिनट, गोरखपुर से मुंबई समर स्पेशल नंबर 05325 पांच घंटे 47 मिनट देरी से आई। इससे इन ट्रेनों में यात्री करने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। इस भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्री परेशान हुए। यात्रियों का कहना है कि नियमित ट्रेनों की तो लोकेशन मिल जाती है लेकिन समर स्पेशल ट्रेनों की लोकेशन न मिलने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन
डालीगंज लखनऊ निवासी सलमान अहमद का कहना है कि वह मुंबई में पेंटर है। उसके परिवार में शादी है। कुशीनगर एक्सप्रेस में उनका रिजर्वेशन था। वह समय से स्टेशन पहुंच गए थे लेकिन मुंबई से ही 11 घंटे देरी से ट्रेन चली। रास्ते में ही सात घंटे से ज्यादा देरी हो गई। इससे भीषण गर्मी में टेंशन बढ़ रही है।
रामनगर निवासी राजवीर सिंह जादौन का कहना है कि उनकी लखनऊ में डेढ़ बजे से मीटिंग थी। उन्होंने इंटरसिटी से रिजर्वेशन कराया था। वह निर्धारित समय स्टेशन भी पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन समय से नहीं आई। इसके चलते वह मीटिंग में नहीं पहुंच पाए। इंटरसिटी में देरी के कारण उनके साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है।
ट्रेन के गंतव्य में कटौती
उरई। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का संचालन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई 31 मई के बीच दादर स्टेशन तक किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के विशेष जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी। उन्होंने बताया कि छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर यार्ड में ट्रैक रखरखाव के चलते निर्णय लिया गया है। वहीं, सीएसटीएम से चलने वाली ट्रेन नंबर 12534 का संचालन 1 व 2 जून को दादर स्टेशन से किया जाएगा।
कामाख्या एक्सप्रेस आंबेडकरनगर तक नहीं जाएगी
उरई। आंबेडकर नगर स्टेशन इंदौर के यार्ड में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ट्रेन नंबर 19305 कामाख्या से आंबेडकर नगर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का संचालन 19 और 26 मई को आंबेडकरनगर जगह के स्थान पर इंदौर तक किया जाएगा। ट्रेन नंबर 19306 आंबेडकर नगर से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस का संचालन 30 मई को आंबेडकर नगर के स्थान पर इंदौर से किया जाएगा। यह जानकारी झांसी मंडल की पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी। (संवाद)
समर स्पेशल के फेरे बढ़ाए
उरई। मुंबई से गोरखपुर के बीच संचालित होने वाली समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05325-26 के फेरे बढ़ाए गए है। यह ट्रेन दो जून तक संचालित की जाएगी। (संवाद)